BA Semester-2 Sociology - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-2 समाजशास्त्र - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-2 समाजशास्त्र

बीए सेमेस्टर-2 समाजशास्त्र

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2725
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-2 समाजशास्त्र - सरल प्रश्नोत्तर

महत्वपूर्ण तथ्य


संजाति अंग्रेजी भाषा के शब्द ' ethnic' का हिन्दी रूपान्तरण है, जिसका तात्पर्य एक राष्ट्र से जुड़े वे लोग हैं जोकि सामान्य लक्षणों विशेषकर शारीरिक विशेषताओं से युक्त होते हैं या सामान्य संस्कृति से जुड़े होते हैं।

संजातीयता एक ऐसी भावना है जो संस्कृति, धर्म, भाषा, क्षेत्र, वेश-भूषा अथवा जीवन विधि के आधार पर एक समुदाय को दूसरे से पृथक् करती है।

बहुल समाज से तात्पर्य एक ऐसे राष्ट्र के समाज से है जिसमें संजाति वाले एक साथ और एक ही समय में रहते हैं।

भारत में हिन्दी, पंजाबी, कश्मीरी, सिन्धी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, मराठी, गुजराती, उड़िया, बंगाली, असमिया अत्यन्त समृद्ध और प्रमुख भाषाएँ हैं।

भारतीय आर्य अथवा इण्डो आर्यन भाषा परिवार के अन्तर्गत हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, बंगला, राजस्थानी हरियाणवी आदि भाषाएँ आती हैं।

हिन्दी भाषा बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में बोली जाती है।

हिन्दी भाषा पूर्वी हिन्दी क्षेत्र व पश्चिमी हिन्दी क्षेत्र में बाँटी जा सकती है।

पूर्वी हिन्दी में अवधी व बघेली हरियाण आती है।

पश्चिमी हिन्दी में हिन्दुस्तानी, खड़ी बोली, ब्रजभाषा, बाँगरू, कन्नौजी और बुन्देली भाषा प्रमुख हैं।

मराठी भाषा में कोकणी व हलबी बोलियाँ सम्मिलित हैं।

कोकणी महाराष्ट्र के आसपास व गोआ में बोली जाती है।

हलबी मध्य प्रदेश के बस्तर में बोली जाती है।

राजस्थानी भाषा में मालवी, जयपुरी, मारवाड़ी तथा मेवाती बोली शामिल होती है।

बिहारी भाषा में भोजपुरी, मैथिली और मगही बोलियाँ बोली जाती हैं।

द्रविड़ भाषा परिवार में तेलुगू, कन्नड़, तमिल, मलयालम भाषाएँ आती हैं।

तेलुगू भाषा आन्द्रा, दक्षिणी हैदराबाद, उत्तरी तमिलनाडु, मैसूर एवं आन्ध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बोली जाती है।

कन्नड़ भाषा कर्नाटक, हैदरबाद, मैसूर, पश्चिमी तमिलनाडु, पूर्वी कुर्ग में बोली जाती है।

कन्नड़ भाषा को उन्नत करने में जैन लिंगायत तथा ब्राह्मणों का विशेष योगदान रहा है।

आस्ट्रिक भाषा परिवार की मुण्डा या कोल भाषा की प्रमुख बोलियाँ मुण्डारी, संथाली, हो, खरिया, बिरहोर, भूमिज, कोरवा, कोरकु आदि हैं।

चीनी तिब्बती भाषा परिवार में मणिपुरी, नेवाड़ी, लेपचा बोलियाँ बोली जाती हैं।

भारतीय संविधान में हिन्दी, मराठी, तमिल, तेलगू, उड़िया, बंगाली, असमी, मलयालम, कोकणी, नेपाली, गुजराती, बोडो, मैथिली, भोजपुरी, मणिपुरी, कन्नड़, कश्मीरी भाषाओं को मान्यता दी गई है। प्रजातीय दृष्टि से भारत को विभिन्न प्रजातियों का द्रावणपात्र' और 'प्रजातियों का अजायबघर कहा जाता है।

हिन्दू, जैन, बौद्ध और सिख धर्मों की उत्पत्ति और विकास भारत में हुआ, जबकि इस्लाम, पारसी और ईसाई धर्म विदेशों से आये।

उत्तर प्रदेश में हिन्दू काश्तकार और मुसलमान भू-स्वामी और मुसलमान काश्तकार तथा हिन्दू भू- स्वामी पाये जाते हैं।

वे भाषाएँ जो भारत के कुछ हिस्सों जैसे अण्डमान-निकोबार, दमन दीप, गोआ और समुद्र तटीय क्षेत्रों में बोली जाती हैं, छोटी भाषाएँ हैं।

1 अक्टूबर, 1953 को नये आन्ध्र प्रदेश राज्य का गठन किया गया है।

राज्य पुनर्गठन कानून, 1956 के पारित होने पर हैदराबाद रियासत को भी आन्ध्र प्रदेश में जोड़ दिया गया।

मुस्लिम व्यवस्था में अशरफ जातियाँ वर्ग मे सैय्यद शेख, मुगल और पठान जातियाँ आती हैं। सैय्यद तथा मुस्लिम राजपूत जातियों में अन्तर्विवाह के नियम का दृढ़ता से पालन किया जाता है।

कैथोलिक ईसाइयों की सर्वाधिक संख्या केरल में है।

ईसाई समुदाय में कैथोलिक ईसाई, सीरियल ईसाई प्रोटेस्टेण्ट ईसाई व निम्न प्रोटेस्टेण्ट ईसाई वर्ग पाये जाते हैं।

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. अध्याय - 1 भारतीय समाज की संरचना एवं संयोजन : गाँव एवं कस्बे
  2. महत्वपूर्ण तथ्य
  3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  4. उत्तरमाला
  5. अध्याय - 2 नगर और ग्रामीण-नगरीय सम्पर्क
  6. महत्वपूर्ण तथ्य
  7. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  8. उत्तरमाला
  9. अध्याय - 3 भारतीय समाज में एकता एवं विविधता
  10. महत्वपूर्ण तथ्य
  11. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  12. उत्तरमाला
  13. अध्याय - 4 भारतीय समाज का अध्ययन करने हेतु भारतीय विधा, ऐतिहासिक, संरचनात्मक एवं कार्यात्मक परिप्रेक्ष्य
  14. महत्वपूर्ण तथ्य
  15. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  16. उत्तरमाला
  17. अध्याय - 5 सांस्कृतिक एवं संजातीय विविधताएँ: भाषा एवं जाति
  18. महत्वपूर्ण तथ्य
  19. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  20. उत्तरमाला
  21. अध्याय - 6 क्षेत्रीय, धार्मिक विश्वास एवं व्यवहार
  22. महत्वपूर्ण तथ्य
  23. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  24. उत्तरमाला
  25. अध्याय - 7 भारत में जनजातीय समुदाय
  26. महत्वपूर्ण तथ्य
  27. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  28. उत्तरमाला
  29. अध्याय - 8 जाति
  30. महत्वपूर्ण तथ्य
  31. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  32. उत्तरमाला
  33. अध्याय - 9 विवाह
  34. महत्वपूर्ण तथ्य
  35. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  36. उत्तरमाला
  37. अध्याय - 10 धर्म
  38. महत्वपूर्ण तथ्य
  39. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  40. उत्तरमाला
  41. अध्याय - 11 वर्ग
  42. महत्वपूर्ण तथ्य
  43. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  44. उत्तरमाला
  45. अध्याय - 12 संयुक्त परिवार
  46. महत्वपूर्ण तथ्य
  47. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  48. उत्तरमाला
  49. अध्याय - 13 भारत में सामाजिक वर्ग
  50. महत्वपूर्ण तथ्य
  51. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  52. उत्तरमाला
  53. अध्याय- 14 जनसंख्या
  54. महत्वपूर्ण तथ्य
  55. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  56. उत्तरमाला
  57. अध्याय - 15 भारतीय समाज में परिवर्तन एवं रूपान्तरण
  58. महत्वपूर्ण तथ्य
  59. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  60. उत्तरमाला
  61. अध्याय - 16 राष्ट्रीय एकीकरण को प्रभावित करने वाले कारक : जातिवाद, साम्प्रदायवाद व नक्सलवाद की राजनीति
  62. महत्वपूर्ण तथ्य
  63. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  64. उत्तरमाला

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book